फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला, ज्ञापन सौंप रखी मांगें

शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला, ज्ञापन सौंप रखी मांगें

Mon, 29 Jan 2018 11:21 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला, ज्ञापन सौंप रखी मांगें
बलिया। वेतन भुगतान नहीं किए जाने से नाराज टीडी कालेज के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन छठे दिन सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान कालेज में प्रशासक की नियुक्ति नहीं किए जाने को घोर लापरवाही का दर्जा देते हुए शिक्षकों ने विश्वविद्यालय की भी निंदा की। शिक्षक संगठन का एक तरफ कालेज परिसर में धरना-प्रदर्शन चलता रहा। वहीं दूसरी ओर उनका एक प्रतिनिधिमंडल जननायक चंद्रशेखर विवि परिसर पहुंचकर कुलपति योगेंद्र सिंह से मिला। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी मांग को कुलपति के सामने रखते हुए तत्काल निस्तारण की मांग की। शिक्षकों की बातें सुनने के बाद कुलपति ने आश्वासन दिया कि तीन फरवरी तक वेतन भुगतान की समस्या का निदान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कुलपति योगेंद्र सिंह ने शिक्षकों से कहा कि मेरे आश्वासन को विश्वास में लेकर अनवरत चल रहे आंदोलन को स्थगित करें। उन्होंने शिक्षकों को आंदोलन से हटकर शैक्षणिक कार्यों में अभी से जुट जाने की सलाह भी दी। वहीं दूसरी ओर टीडी कालेज परिसर में सोमवार को पूरे दिन शैक्षणिक कार्य बाधित रहा। शिक्षकों ने अपने बैठक में कुलपति को ही निशाना बनाया। कहा कि अगर शिक्षकों का वेतन बिल पारित नहीं हो रहा है तो इसके लिए एकमात्र कुलपति ही जिम्मेदार है। शिक्षक अपने मान -सम्मान के लिए शिक्षण कार्य कर रहे है।ं लेकिन कुलपति के उदासीनता के चलते हम लोगों का वेतन नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर श्रमिक नेता अजय सिंह डा. अरविंद सिंह, प्रेमचंद, डा. रामनरेश यादव, डा. बीके सिंह, डा. दिलीप कुमार श्रीवास्तव, डा. निशा राघव, डा. अमलदार निहार, डा. दयालानंद राय, डा. बृजेश कुमार सि ंह, राजेश कुमार सिंह, डा. सूबेदार प्रसाद, अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed