फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ सड़क का शिलान्यास

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ सड़क का शिलान्यास

Fri, 25 Aug 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ सड़क का शिलान्यास
सहतवार/मनियर। प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत सहतवार से परसिया, बिसौली होते हुए टीएस बंधा और मनियर से सुल्तानपुर टीएस बंधा तक चल रहे सड़क निर्माण का शिलान्यास गुरुवार को सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया।
विज्ञापन

मनियर में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए उर्जा मंत्री व प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करना है। उनके बीच रहकर राहत कार्य में सहयोग भी करना है। वहीं दूसरी ओर सहतवार में कार्यक्रम के दौरान सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि सरकार द्वारा सैकड़ों विकास परियोजनाएं संचालित की जा रही है, जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। कहा कि सरकार की मंशा है कि सभी को साथ लेकर एक सूत्र में पिरोकर आगे बढ़ा जाए। इसके अलावा भूमि संसाधन मंत्री उपेंद्र तिवारी, जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, जिला मंत्री रामजी सिंह ने संबोधित किया। धर्मनाथ सिंह काका, रंजन सिंह, शम्भू सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बब्लू सिंह, गोपाल, पारस तिवारी, विजय पाठक, प्रभु उपाध्याय, लव सिंह, उदय नारायण यादव, जय प्रकाश पाठक, शारदानंद साहनी, शिवनाथ सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed