फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दवा सप्लायर से लूट के मामले में डीएम एसपी से मिले दवा कारोबारी

दवा सप्लायर से लूट के मामले में डीएम एसपी से मिले दवा कारोबारी

Mon, 17 Jun 2019 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
दवा सप्लायर से लूट के मामले में डीएम एसपी से मिले दवा कारोबारी
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के करीमगंज में दवा सप्लायर की गोली मारकर लूट के प्रयास के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ तथा जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत से सोमवार को मिला। इस दौरान दवा प्रतिनिधियों ने लूट के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि जो भी आरोपी होंगे उनपर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बीसीडीए के अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने कहा कि घटना के बाद दवा कारोबारियों ने 72 घंटे में कार्रवाई का समय दिया था। लेकिन अब तक उन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। लेकिन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के 72 घंटे बाद भी पुलिस की गिरफ्त से आरोपी दूर है। ऐसे में दवा कारोबारी भय और दहशत में कारोबार कर रहे है। उन्होंने पूरे प्रदेश में दो सप्ताह में व्यापारियों के साथ बढ़े अपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए ठोस कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस पर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए उभांव थानाध्यक्ष को भी कड़े निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने दोकटी थाना क्षेत्र के दवा कारोबार से जुड़े राजेंद्र सिंह उर्फ लल्लू सिंह पर किए गए जानलेवा हमले में उनकी मौत को भी एसपी के समक्ष रखा। कहा कि लल्लू सिंह के उपर लाठी डंडा से हमला करने वालों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाय। इस मौके पर बीसीडीए के महामंत्री बब्बन यादव, रामेंद्र नाथ वर्मा, अनिल कुमार गुप्ता, राजकुमार सिंह, राजेश सिंह, वरुन तिवारी, अनिल त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव, जयशंकर सिंह, विशाल सिंह, संजय दूबे, फैयाज अहमद, प्रमोद गौड़, मनोज श्रीवास्तव, वीरु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दवा सप्लायर से लूट के मामले में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के अघ्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में दवा कारोबारियों का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला। इस दौरान मांग किया गया कि आरोपियों की गिरफ्तारी तत्काल कराने की मांग की। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, अशोक वर्मा, अरुण कुमार, अजीत कुमार गुप्ता, सुशील कुमार शर्मा, संजय चौरसिया, अशफाक अहमद आदि मौजूद रहे।

चिकित्सकों के समर्थन में उतरे दवा प्रतिनिधियों ने की निंदा : बलिया। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ने आईएमए को समर्थन दिया। एसोसिएशन ने एनआरएस मेडिकल कॉलेज तथा वर्धमान में डाक्टर के उपर हुए हमले की निन्दा किया है। एसोसिएशन के सचिव पीके गौड़ ने सरकार से भ्रष्टाचार और बढ़ते हुए अपराध पर रोक लगाई जाये। कहा कि डाक्टरों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इस मौके पर अजीत कुमार सिंह, पंकज मेहता, आलोक मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed