फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कटिया कनेक्शन व गिरे हुए खंभे देख जताई नाराजगी

कटिया कनेक्शन व गिरे हुए खंभे देख जताई नाराजगी

Sun, 16 Jun 2019 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
कटिया कनेक्शन व गिरे हुए खंभे देख जताई नाराजगी
बलिया। शासन की ओर से भेजे गए प्रभारी अधिकारी सेंथिल पांडियन सी. जनपद भ्रमण के दूसरे दिन रविवार को सरयां सोनपुरा खुर्द गांव में विकास का सच जानने पहुंचे। पूरे गांव में उन्होंने पैदल भ्रमण कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। कटिया कनेक्शन व गिरे हुए खंभे देख कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

राशन वितरण व्यवस्था की जांच के लिए कोटेदार के घर तक पहुंच गए। वहां नाप-तोल करने वाले मीटर के साथ अन्य गतिविधियों को देखा। कोटेदार से कहा कि राशन वितरण पूरी ईमानदारी के साथ करें और अभिलेख हमेशा मेंटेन रखें। भ्रमण करते वक्त उन्होंने कई हैंडपंपों को चला कर देखा। साथ ही रास्ते में मिले ग्रामीणों से बातचीत कर गांव के विकास पर चर्चा की। पेंशन, राशन वितरण आदि के बारे में भी जानकारी ली। भ्रमण के दौरान बिजली व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं होने पर बिजली विभाग के अधिकारियों को निशाने पर लिया। कटिया कनेक्शन व गिरे हुए खंभे देखकर वह भड़क गए। कहा कि अगले भ्रमण के दौरान ऐसी समस्याएं दिखी तो खैर नहीं। उन्होंने सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के जिगिरसड में बन रहे गौशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां शेड निर्माण, पानी की व्यवस्था और स्टोर रूम की व्यवस्था को देखा। कार्यदायी संस्था के अधिकारी ने बताया कि 30 जून तक गौशाला का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। सेंथिल पांडियन ने चेताया कि निर्धारित समय से अगर ज्यादा देरी हुई तो जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने मनियर क्षेत्र के ककरघट्टा जाकर कटानरोधी कार्य का जायजा लिया। उन्होंने इंजीनियरों को निर्देश दिया कि 10 दिनों के अंदर कार्य पूरा हो जाना चाहिए। इंजीनियर से कहा कि एक-एक बोरी डालते वक्त विभाग के इंजीनियर वहां जरूर मौजूद रहने चाहिए। वहीं बहेरी गांव में व्याप्त गंदगी व दुर्व्यवस्था को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने पीडब्लूडी डाक बंगले में जाकर नोडल अधिकारी डा सेंथिल पांडेयन सी से शिकायत की। तुुरंत एक्शन लेते हुए नोडल अधिकारी ने जिलाधिकारी को तलब किया और मौके की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इस पर जिलाधिकारी ने जांच के लिए मौके पर हनुमानगंज बीडीओ को भेजा, इस दौरान तमाम खामियां पाई गई। जिस पर बीडीओ ने ग्राम प्रधान पति अजीमुल्लाह शेख को फटकार लगाई और तत्काल नाली आदि साफ कराने के निर्देश के साथ ही अधूरे विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी के त्वरित कार्रवाई से बहेरीवासियों ने धन्यवाद ज्ञापित किया। गांव में जांच के दौरान ग्रामीणों ने भारी संख्या ग्राम प्रधान की कार्यशैली की शिकायत की। शिकायत करने वालों में अधिवक्ता अफजल अहमद , सेराजुद्दीन खान, जमशेद खान, जावेद अहमद, पिंटू, नसीम, शहबाज, गोलू आदि रहे। वहीं रसड़ा क्षेत्र के अठिलापुरा गांव के आधा दर्जन से अधिक आवास लाभार्थियों ने सेंथिल पण्डियन सी को आवास में प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी द्वारा दूसरे के नाम पर दूसरे को आवास आवंटन करने का शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने उपजिलाधिकारी को जांच कर तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिया। गांव के योगेन्द्र कुमार पिन्टू बासफोर शान्तिदेवी पत्नी जय प्रकाश राम अरविन्द कुमार गुप्ता आदि ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि लाभार्थियों के नाम पर छदम नाम से आवास आवंटित कर धन उगाही की गई है। आवास में पात्र लाभार्थियों के नाम पर तीन दर्जन अपात्र लोगों को आवास मुहैया कराया गया। इस मौके पर जे पी यादव, पप्पू गुप्ता, आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पावर ग्रिड की उपयोगिता नहीं समझा पाए इंजीनियर : रसड़ा में निर्माणाधीन 400 केवीए विद्युत सब स्टेशन के निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी सेंथिल पांडियन सी ने प्रमुख इंजीनियर से पूछताछ की।कम मजदूर काम करते हुएओ पाए जाने पर मैन पावर बढ़ाने का निर्देश दिया। कहा कि इस पावर ग्रिड की उपयोगिता के बारे में समझाएं। इंजीनियर ठीक से समझाने में सफल नहीं हो सके। इस पर सेंथिल पांडियन ने स्वयं उस ग्रिड से संबंधित जानकारी दी और उसकी उपयोगिता को सबसे साझा किया। बताया कि इस विद्युत सब स्टेशन के पूरा होने के लिए अगस्त तक का समय तय है, लेकिन जून महीना बाद ही इसके पूरा हो जाने की उम्मीद बताई गई है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत, एसडीएम रसड़ा विपिन कुमार जैन, एसडीएम बांसडीह अन्नपूर्णा गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विजयपाल सिंह, रसड़ा कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्रा, अधीक्षण अभियन्ता शेखर, राजीव सिंह, श्रीभगवान सिंह, शिवधर चौरसिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed