{"_id":"5cffdcb9bdec22077a429ebe","slug":"15602720486-ballia-news114","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान पाठशाला में बताए आधुनिक खेती के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान पाठशाला में बताए आधुनिक खेती के गुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतसर। विकास खंड गड़वार के ग्राम पंचायत अरईपुर के जगदेवपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में कृषि विभाग के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय द मिलियन किसान पाठशाला के दूसरे दिन मंगलवार को किसानों को प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को खेती की उन्नत तकनीकी के बारे में कृषि उपनिदेशक इंद्र राज यादव ने जानकारी दी। बताया कि खेती के लिए आधुनिक संसाधनों को अपनाएं और पारंपरिक ढंग से होने वाली खेती को बदले। सब्जी, दलहन, तिलहन आदि की खेती से होने वाले लाभ को बताया और कहा कि इसकी खेती से ज्यादा कमाया जा सकता है।
धान की फसल बोने से पहले खेत में ढैंचा बोने की सलाह दी । बताया कि राजकीय कृषि गोदाम पर यह उपलब्ध है खंड विकास अधिकारी रणजीत कुमार ने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए ऐसे आयोजन किसानों के बीच किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्राविधिक सहायक अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने नकली और असली खाद की पहचान के तरीके बताये। प्रशिक्षण के मध्य किसान कृष्ण कुमार पांडेय ने किसान सम्मान निधि के बारे में सवाल किया कि क्षेत्र के कुछ किसानों के खाते में योजना की दो-दो किस्तें चली गई है और कुछ ऐसे भी किसान है जिनका खाते में अभी तक धनराशि नहीं आयी है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि शासन के मंशानुरूप सभी पात्रों को इसका लाभ दिया जाएगा। तकनीकी कारणों से इसमें विलंब हुआ है जल्दी ही सभी पात्र किसानों के खाते में धनराशि भेजने की व्यवस्था की जा रही है। घनश्याम पांडेय ने रतसर - सुखपुरा नहर में चेक डैम बनाने की मांग के बाबत उन्होंने नहर विभाग से सर्वे कराकर शीघ्र निस्तारण की बात कही। मसहां गांव के किसान हरेराम मिश्रा ने चारा मशीन के लिए आन लाईन आवेदन किया था और नकद धनराशि दे कर मशीन भी खरीद ली लेकिन उनकी सब्सिडी आज तक नही आई। इस पर उन्होंने बताया कि कुछ कृषि संयंत्र है जिस पर पहले आओ और पहले पाओं के आधार पर छूट का प्रावधान है। अगर उस श्रेणी में जो भी किसान आएगा उसे छूट का लाभ अवश्य मिलेगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के ओमप्रकाश, राजनारायन पांडेय, अवधेश, दरोगा, लाल बाबू, जयप्रकाश, प्रमोद वर्मा लक्ष्मण राजभर आदि उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान हरिहर प्रसाद गोंड ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।