फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन नगर मंत्री को विधायक ने सौंपा

सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन नगर मंत्री को विधायक ने सौंपा

Tue, 11 Jun 2019 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन नगर मंत्री को विधायक ने सौंपा
बेल्थरारोड। विधायक धनंजय कनौजिया ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को सौंपा। ज्ञापन में लोगों के आवागमन में सुविधा के लिए कुंडैल ढाला और मधुबन ढाला पर अंडरपास मार्ग बनाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि कुंडैल ढाला और मधुबन ढाला वाराणसी-गोरखपुर के मध्य मुख्य रेल मार्ग पर स्थित है। बेल्थरारोड नगर के मध्य स्थित होने के कारण नगर वासियों को ढाला मार्ग से आवागमन में घोर परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में आवागमन की सुविधा के लिए अंडरपास मार्ग का निर्माण जनहित में आवश्यक है। विधायक कनौजिया ने बताया कि कुंडैल ढाला और मधुबन ढाला मार्ग पर हमेशा यातायात का दबाव बना रहता है। ट्रेनों के आवागमन के दौरान ढाला मार्ग का रेल फाटक बंद हो जाता है जिससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री के अलावा रेल मंत्री को अंडरपास मार्ग बनाने के लिए पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि अंडरपास मार्ग निर्माण से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed