फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   रसड़ा व बलिया में संलिप्त पाए गए लोगों के विरूद्घ कार्रवाई आरम्भ

रसड़ा व बलिया में संलिप्त पाए गए लोगों के विरूद्घ कार्रवाई आरम्भ

Sun, 02 Jun 2019 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
रसड़ा व बलिया में संलिप्त पाए गए लोगों के विरूद्घ कार्रवाई आरम्भ
बलिया। जनपद के विभिन्न संस्थानों में भ्रमण कर अपने आपको मुख्य अग्निशमन अधिकारी बताकर प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में बलिया व रसड़ा अग्निशमन कार्यालय के तीन-चार अधिकारियों व कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई है। जिनके विरूद्घ विभागीय कार्रवाई आरम्भ कर दी गई है। इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के भी कर्मचारियों की संलिप्तता प्रकाश में आई है। इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा न्यायालय व शासन के निर्देश पर जनपद के विद्यालय, कालेज, होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल, मैरेज हाल, लाज, पेट्रोल पम्प, गैस एजेंसी, किरोसील आयल डिपो, दुकान आदि की जांच गठित टीम द्वारा की जा रही है। जांच में मामला प्रकाश में आया कि उपरोक्त संस्थानों द्वारा अग्निशमन का फर्जी व कूटरचित प्रमाण पत्र तैयार कर अपने संस्थान का पंजीकरण करा लिया गया है। इसमें कुछ अद्योहस्ताक्षरी के कार्यालय को प्राप्त भी हुआ है।
विज्ञापन

इस पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। इस दौरान करीब आठ दर्जन से अधिक विद्यालयों में फर्जी प्रमाण पत्र पाया गया। इनके विरूद्घ कार्रवाई करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को सूची भेज दिया गया है। वहीं जनपद के विभिन्न संस्थानों में जाकर अपने आपको मुख्य अग्निशमन अधिकारी बताते हुए संस्थान का निरीक्षण कर स्वहित लाभ का सहारा लेते हुए संस्थानों को अग्निशमन विभाग का फर्जी प्रमाण पत्र निर्गत किया जा रहा है। जिसकी मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा जांच की गई तो बलिया व रसड़ा अग्निशमन विभाग के तीन-चार अधिकारियों व कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई। जिनके विरूद्घ विभागीय कार्रवाई आरम्भ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत मुख्य अग्निशमन अधिकारी तबारक हुसैन ने बताया कि रसड़ा व बलिया अगिनशमन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही कुछ बीएसए व डीआईओएस कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई है। अग्निशमन विभाग में संलिप्त अधिकारी व कर्मचारियों के विरूद्घ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है।
फर्जी कोचिंगों के विरूद्घ कार्रवाई के लिए डीएम को भेजा पत्रक : बलिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तबारक हुसैन ने बताया कि नगर के द्वारिकापुरी कालोनी स्थिति कोचिंग संस्थानों में पिछले दिनों जांच में करीब 20 कोचिंग संस्थान फर्जी पाए गए थे। जिनके विरूद्घ कार्रवाई करने के लिए अग्निशमन विभाग द्वारा जिलाधिकारी को पत्रक भेजा गया है।

रसड़ा अग्निशमन कार्यालय का रात में सीएफओ ने किया निरीक्षण : बलिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तबारक हुसैन ने शनिवार कर रात करीब 12.20 बजे रसड़ा स्थित अग्निशमन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिली खमिया को दूर करने के लिए मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं अधिकारी व कर्मचारियों की सुनने के बाद उसे दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed