फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चिलचिलाती धूप में तिरपाल के नीचे जीवन यापन को मजबूर हैं अग्निपीड़ित

चिलचिलाती धूप में तिरपाल के नीचे जीवन यापन को मजबूर हैं अग्निपीड़ित

Sun, 02 Jun 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में तिरपाल के नीचे जीवन यापन को मजबूर हैं अग्निपीड़ित
तिरपाल के नीचे जीवन यापन को मजबूर हैं अग्निपीड़ित - फोटो : amar ujala
बैरिया। इब्राहिमाबाद में अगलगी के दूसरे दिन रविवार को 14 परिवारों के लोग मासूम बच्चों के साथ 40 डिग्री तापमान में तिरपाल के नीचे जीवन-यापन करने को मजबूर हैं। सबसे अधिक परेशानी मासूम बच्चों को हो रही है।
विज्ञापन

शनिवार को विधायक सुरेन्द्र सिंह, सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त के अनुज व पूर्व ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह, एसएचओ बैरिया एसी तिवारी व ग्राम प्रधान की ओर से अग्निपीड़ितों के लिए कपड़े व खाद्यान्न की व्यवस्था की गई। हालांकि अब अग्निपीड़ितों के सामने भोजन पकाने के लिए बर्तन, कपड़े की आदि की समस्या खड़ी हो गई है। दूसरी ओर अगलगी के दूसरे दिन तक किसी भी अग्निपीड़ित को सरकारी सहायता राशि नहीं मिल सकी। शनिवार को चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से 14 परिवार बेघर हो गए हैं। इसमें श्रीभगवान राम, संतोष राम, फकड़ राम, उतीम राम, मनोज राम, बबन राम, राजदेव राम, रासमुनि देवी, कृष्ण कुमार राम, सुरेंद्र यादव, बबन, छोटक, दीपक व कुमार राम का सबकुद जल कर राख हो गया। अगलगी में दो बकरियां भी जल कर मर गईं थी। उपजिलाधिकारी बैरिया दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया कि इब्राहिमाबाद के अग्निपीड़ितों को जनसहयोग से खाद्यान्न व कपड़ों का वितरण किया गया है। उन्हें सहायता राशि देने के लिए खाता संख्या मांगा जा रहा है, उपलब्ध होते ही अग्निपीड़ितों के खाते में सहायता राशि भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

फायर सब स्टेशन चालू कराने को लेकर आज करेंगे धरना प्रदर्शन : बैरिया। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद इब्राहिमाबाद में फायर सब स्टेशन का निर्माण कार्य तो पूरा हो गया। लेकिन अब तक इस फायर सब स्टेशन के पास न तो वाहन है और न कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। अगर फायर सब स्टेशन चालू हो गया तो शायद इलाके में अगलगी की घटनाओं में क्षति को कम किया जा सकता था। उधर, इस मामले को लेकर तीन जून को इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह तहसील प्रांगण में धरना-प्रदर्शन करेंगे। सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही उपजिलाधिकारी को पत्रक देकर अवगत कराया जा चुका है कि दो जून तक इब्राहिमाबाद फायर सब स्टेशन को सुविधाओ से लैस व एनएच 31 बैरिया से मांझी तक सड़क का मरम्मत नहीं हुआ तो वह धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed