{"_id":"5ced6e10bdec22073a5fdfd9","slug":"1559064128410-ballia-news27","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिनों से जला है ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिनों से जला है ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जला ट्रांसफार्मर 10 दिनों बाद भी नहीं बदला
बिजली नहीं होने से गर्मी में बेहाल हैं लोग
अमर उजाला ब्यूरो
घोघा। क्षेत्र के आदर गांव में विगत 10 दिन से ट्रांसफार्मर फुंक जाने से इस भीषण गर्मी में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते क्षेत्र के करीब सौ घरों में बिजली नहीं है। रात के समय खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों के लिए हो रही है। उधर, बिजली विभाग अब तक केवल आश्वासन दे रहा है।
क्षेत्र में ट्रांसफार्मर जल जाने से लोग खासे परेशान हैं। क्षेत्र के एडवोकेट मनीष कुमार सिंह ने बताया कि इस भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर के फूंक जाने से दैनिक दिनचर्या के साथ पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं, उपेंद्र का कहना है कि धान की नर्सरी डालने के समय ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण नर्सरी डालने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बिजली विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। जबकि ग्रामीणों 48 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश है। बिजली विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। इस बाबत बिजली विभाग के जेई राजकुमार यादव का कहना है कि ट्रांसफार्मर आते ही तत्काल बदल दिया जाएगा।