फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   साइन बोर्ड से टकराई बाइक, युवक की मौत

साइन बोर्ड से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sat, 09 Mar 2019 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
साइन बोर्ड से टकराई बाइक, युवक की मौत
सिकन्दरपुर (बलिया)। सिकन्दरपुर बलिया मार्ग पर पंदह मोड़ के समीप शनिवार सुबह बाइक सवार युवक सड़क किनारे लगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बोर्ड से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र पंदह पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

अनिल गौड़ (40) निवासी करसी थाना नगरा शादी के कार्यक्रम में एक शामिल होने के लिए अपने ससुराल अजऊर गया था। वहां से वह शनिवार सुबह वापस अपने गांव करसी जा रहा था। पंदह मोड़ के पास एक वाहन उसकी बाइक को आवेरटेक करने लगा, लेकिन अनिल की बाइक सड़क किनारे लगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बोर्ड से टकरा गई। हादसे में युवक घायल हो गया। पीछे से आ रहे छात्र अतुल ने आनन-फानन स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर घायल अनिल गौड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सिकन्दरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस बोर्ड से बाइक टकराई, वह बोर्ड बिल्कुल सड़क पर लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed