फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दिग्भ्रमित युवाओं को सही दिशा में मोड़ने का काम कर रहा भाजयुमो

दिग्भ्रमित युवाओं को सही दिशा में मोड़ने का काम कर रहा भाजयुमो

Sat, 09 Feb 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
दिग्भ्रमित युवाओं को सही दिशा में मोड़ने का काम कर रहा भाजयुमो
बलिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे ने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के एक साल के कार्यकाल पूरे होने पर साल एक काम अनेक विषय पर पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा दुनिया का सबसे बड़ा प्रभावशाली यूथ संगठन है। दुनिया में सबसे अधिक युवा भारत में तथा भारत में सबसे अधिक युवा उप्र में निवास करते हैं। युवाओं का संगठन होने के चलते उनके विभिन्न मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहते हैं। जहां राजनीतिक रुप से एकात्म, मानववाद, अंत्योदय, राष्ट्रवाद की विचारधारा के अधिकाधिक युवाओं को जोड़ने का कार्य करते है।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर विश्व रिकार्ड बनाते हुए अंबेडकर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह कार्य प्रदेश अध्यक्ष यदुवंश के कार्यकाल में ही किया गया। उप्र की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों के 40 युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दलित जिला संयोजकों के नेतृत्व में यह यात्रा निकालकर ऐतिहासिक आयोजन किया। केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर बाइक रैली, पोखरण परीक्षण के 20 साल पूरे होने पर युवा शक्ति सम्मेलन, स्वरोजगार मेला, भारत गौरव पर्व और केरल त्रासदी के लिए युवाओं ने अभियान चलाया। यहीं नहीं युवा संसद, कमल क्रिकेट कप के साथ ही 19 कमिश्नरियों में यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed