{"_id":"5be08b99bdec22174b2c3166","slug":"151541442457-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की बैठक से पूर्व सभासदों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की बैठक से पूर्व सभासदों ने सौंपा ज्ञापन
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनियर। नगर पंचायत मनियर के डवाकरा हाल में सोमवार को बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता व नवागत ईओ मणि मंझरी राय सहित सभासद मौजूद रहे। कार्यवाही शुरू होने के दौरान दो तिहाई सभासदों ने पूर्व में नौ सूत्री दिए गए ज्ञापन पर कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी जाहिर करते हुए पुन: ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह के अंदर कार्यवाही करने की मांग की। अन्यथा धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि विगत 20 सितंबर को नौ सूत्रीय ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन अज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई और न हीं हम सभासदों को कोई सूचना दी गई। ऐसा प्रतीत होता है कि हमारे दिए गए ज्ञापन को नजरअंदाज किया जा रहा है। सभासदों ने चेतावनी दिया कि एक सप्ताह के अंदर हम लोगों को जवाब नहीं मिला तो 30 नवंबर को नगर पंचायत कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पंचायत को होगी। ज्ञापन देने वालों में सभासद अमित कुमार सिंह, गिरजा शंकर राय, शिल्पी देव, मीरा सिंह, उषा देवी, प्रमिला देवी, गायत्री देवी, प्रभावती, इफ्तेखार खान, विनय जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।