फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   प्राचार्य का पुतला फूंककर किया विरोध प्रदर्शन

प्राचार्य का पुतला फूंककर किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 12 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्राचार्य का पुतला फूंककर किया विरोध प्रदर्शन
रसड़ा (बलिया)। मथुरा महाविद्यालय गेट के सामने मंगलवार को छात्र नेताओं ने प्राचार्य का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। नई किताब दिए जाने की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके पूर्व बैठक कर छात्र नेताओं ने नव प्रवेश छात्र छात्राओं को स्कूल प्रशासन द्वारा पुरानी एवं फ़टी किताबें दिए जाने एवं नई किताब न दिए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि 13 जुलाई को ही प्रधानाचार्य से मिलकर लाइब्रेरी में नई किताब उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। प्रधानाचार्य द्वारा छात्रों की बात अनसुनी कर तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। छात्र नेता अंकित गुप्ता के नेतृत्व में छात्रों ने स्कूल में ही स्कूल प्रशासन एवं प्राचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर स्कूल गेट के सामने प्राचार्य का पुतला दहन किया। इस मौके पर महामंत्री आलोक कुशवाहा, शहाबुदीन अंसारी, आनोद यादव, रितेश यादव, रोहित वर्मा, सत्या, नेहाल, सुधीर, प्रेमचंद्र, मनभरन यादव, दर्पण आदि छात्र नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed