फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   उमस भरी गर्मी में रुला रही बिजली, रोजेदार भी परेशान

उमस भरी गर्मी में रुला रही बिजली, रोजेदार भी परेशान

Wed, 23 May 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी में रुला रही बिजली, रोजेदार भी परेशान
बेल्थरारोड। क्षेत्र में इन दिनों गर्मी और उमस के बीच विद्युत समस्या गहराने लगी है। सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे की बिजली आपूर्ति का दावा हवाहवाई साबित हो रहा है। रमजान के महीने में आपूर्ति व्यवस्था अस्त-व्यस्त होने के चलते रोजेदारों की भी दुश्वारियां बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन

पिछले एक हफ्ते से नगर क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति व्यवस्था अनियमित हो गई है और लगातार हो रही ट्रिपिंग की समस्या लाइलाज बन गई है। अवायां विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध सोनाडीह फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में विद्युत समस्या ने विकट रूप धारण कर लिया है। जर्जर पोल और विद्युत तारों के चलते आपूर्ति हमेशा बाधित रहती है। इसके अलावा ट्रांसफार्मर की गड़बड़ी और जर्जर तारों के बीच टकराहट से हमेशा हाई और लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। आलम यह है कि आए दिन क्षेत्र में कहीं न कहीं तार टूटने या फिर अन्य गड़बड़ियों के चलते आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न होता रहता है। चिलचिलाती धूप, भीषण गर्मी और उमस के दौर में बिजली की आपूर्ति बाधित रहने से रोजेदारों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की ओर से ग्रामीण इलाकों के लिए 18 घंटे आपूर्ति का रोस्टर निर्धारित किया गया है लेकिन क्षेत्रवासियों को 24 घंटे में कुल मिलाकर 10 से 12 घंटे से अधिक बिजली नहीं मिल पा रही है। आपूर्ति के समय करीब हर एक घंटे के अंतराल पर बिजली की आवाजाही बनी रहती है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा जिले के प्रभारी मंत्री हैं और उनकी ओर से कई बार निर्देश दिए जाने के बाद भी बिजली की आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed