फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   तीन अधिकारियों का रोका वेतन, छह से मांगा स्पष्टीकरण

तीन अधिकारियों का रोका वेतन, छह से मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 28 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
तीन अधिकारियों का रोका वेतन, छह से मांगा स्पष्टीकरण
बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगरौत ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की समीक्षा की। ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर डीएम ने सीएमओ, डीपीआरओ व डीआईओएस का वेतन रोकने का आदेश दिया। इसके साथ ही बैठक में अनुपस्थित डीआईओएस, डीएफओ, डीडीओ, महाप्रबंधक उद्योग केंद्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, एआर को-ऑपरेटिव से स्पष्टीकरण मांगा है। बैठक में डीएम ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही न बरतें और ऑनलाइन शिकायतों के बाबत समय के अंदर कार्रवाई करें। निस्तारण की स्थिति खराब पाने पर डीएम ने सीएमओ, डीपीआरओ व डीआईओएस का वेतन रोकने का आदेश दिया। इसके अलावा बैठक में अनुपस्थित डीआईओएस, डीएफओ, डीडीओ, महाप्रबंधक उद्योग केंद्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, एआर को-ऑपरेटिव से स्पष्टीकरण मांगा है। आईजीआरएस की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि प्रतिदिन पोर्टल को देखते रहें। कहा कि आसानी से जनता की शिकायतों का निपटारा करना ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें जिस स्तर पर लापरवाही मिलेगी, जिम्मेदार अफसर के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed