{"_id":"5a43e52a4f1c1baa268b63a7","slug":"151514399018-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदक विजेताओं का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदक विजेताओं का स्वागत
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र के कोटवारी स्थित सर्वेश्वरी माता मंदिर के प्रांगण में कानपुर में आयोजित स्टेट लेवल अल्टीमेट कराटे चैंपियनशिप में पदक विजेताओं बच्चों को ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत कर उत्साह वर्धन किया। वर्ल्ड स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट डेवलपमेंट एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के एन सी आई गोजोरीओ कराटे कोब्डो की तरफ से जनपद के खिलाड़ियों ने भाग लिया। ये प्रतियोगिता 23 एवम 24 दिस्मबर तक चली जिसमें कोटवारी के अंडर 11 वर्ष 22 किलोभार में शिव नंदी वर्मा कुमिते में स्वर्ण पदक एवं कता में कांस्य पदक प्राप्त किया। श्रद्धा वर्मा अंडर 8 साल 19 किलोभार में कुमिते में स्वर्ण पदक एवं कता में कांस्य पदक हासिल किया। शाश्वत वर्मा अंडर-10 वर्ष 23 किलोभार में कता में रजत पदक प्राप्त किया। विजेता वच्चो को ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर संगठन के जिला चीफ़ कृष्ण मोहन वर्मा, जहीर आजमी, चेयरमैन अशोक कुमार, दिवाकर तिवारी, बच्चू तिवारी, गुलाब चंद वर्मा, संतनी कुमार सिंह, राम परीखा चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन