{"_id":"5a2829944f1c1b156b8ba9eb","slug":"151512581524-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों ने भी जमा नहीं किया खर्च का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों ने भी जमा नहीं किया खर्च का ब्योरा
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नगर निकाय चुनाव के अधिकांश प्रत्याशियों ने मतगणना के पांच दिन बाद भी चुनावी लेखा-जोखा नहीं दिया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी के अनुसार मात्र चार सभासद पद के प्रत्याशियों ने अभी तक खर्च का विवरण जमा किया है। हालांकि उन्हें एक माह के अंदर खर्च का ब्योरा जमा करना है।
जिले के दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों के लिए 27 अक्तूबर को राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी की। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से 31 अक्तूबर को जिले के लिए अधिसूचना जारी की गई। आयोग के निर्देशों के अनुसार आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू हो जाती है। इस अधिसूचना के बाद से लेकर मतगणना तक किसी भी प्रकार के खर्च का लेखा-जोखा प्रत्याशियों को देना होता है। दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए कुल
106 व सभासद पद के कुल 964 प्रत्याशी मैदान में थे। हालांकि अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 व सभासद पदों के लिए कुल 167 निर्वाचित हुए हैं। लेकिन चुनाव लडने वाले सभी प्रत्याशियों को खर्च का ब्योरा देना है। वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय के किसी भी पद के प्रत्याशियों ने खर्च का विवरण जमा नहीं किया है। बताया कि सहतवार नगर पंचायत के सभासद पद के दो प्रत्याशियों व दो अन्य सभासद पद के प्रत्याशियों ने खर्च का ब्योरा जमा किया है। सभी प्रत्याशियों को चुनावी खर्च का विवरण जल्द जमा करने को कहा गया है।