{"_id":"5a22d9424f1c1b001c8b66e8","slug":"151512233282-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज कर बनाया रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज कर बनाया रिकार्ड
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज कर बनाया रिकार्ड
रसड़ा। नगर पालिका चुनाव में अपराजेय रहने वाले वशिष्ठ नारायण सोनी ने निर्दल ही अपनी पत्नी मोती रानी को दूसरी बार कुर्सी पर बैठाया। निर्दल प्रत्याशी के रूप में उन्होंने अपनी पत्नी को दूसरी बार जीता कर नपा की कुर्सी पर पांचवी बार कब्जा किया।
नगर पालिका रसड़ा प्रथम जुलाई 1989 को नगर पालिका घोषित किया गया। 01 दिसम्बर 1995 में भाजपा प्रत्याशी के रूप में वशिष्ठ नरायन सोनी ने चैयरमैन की कुर्सी पर बैठ कर पहला चैयरमैन बनने का गौरव प्राप्त किया। एक दिसंबर 2000 को भाजपा से ही अपनी पत्नी मोती रानी को अध्यक्ष पर काबिज कराया। दूसरी बार पुन:भाजपा से वशिष्ठ नरायन सोनी ने 14 नवम्बर 2006 पर चैयरमैन पद पर कब्जा जमाया। 18 जुलाई 2012 को तीसरी बार सपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में कुर्सी हथिया कर नगर पालिका चुनाव में अजेय क्रम को बरकरार रखा। बीच बीच में अवक्रमित काल एवं प्रशासक की नियुक्ति होती रही है। नव निर्वाचित अध्यक्ष मोती रानी ने कहा कि नगर के अमन चैन को बरक़रार रखते हुए विकास की गति को रुकने नहीं दिया जायेगा। कहा कि नगर की मुख्य समस्या सीवरेज व्यवस्था कर नगर की जल निकासी की व्यवस्था पाइप लाइन का विस्तार कर शुद्ध पेयजय की व्यवस्था के साथ ही विद्युत्त विभाग से सहमति मिलने पर नई कालोनियों समेत वार्डो में विद्युत तार एवम पोल लगवाना पहली प्राथमिकता होगी।