फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   घाघरा कभी भी निगल सकती है 250 परिवार के आशियाने

घाघरा कभी भी निगल सकती है 250 परिवार के आशियाने

Tue, 08 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
घाघरा कभी भी निगल सकती है 250 परिवार के आशियाने
बैरिया। उत्तरी दियरांचल के गोपालनगर ग्रामपंचायत अंतर्गत टारी के करीब 250 परिवार के आशियाने को घाघरा नदी कभी भी निगल सकती है। घाघरा नदी के कटान के मुहांने पर स्थापित करीब दर्जन भर परिवार अपना आशियाना उजाड़ कर रामबालक बाबा आश्रम के निकट टीएस बंधे पर शरण लिए हुए हैं। गोपालनगर तांडी के बाशिंदों पर घाघरा नदी के कटान का खतरा मंडरा रहा है। कटान के बिल्कुल मुहांने पर रहने वाले रामजखीरा यादव, भोला शंकर, राजकुमार, हीरा यादव, जितेन्द्र यादव, वीरबल यादव, हरेंद्र यादव, मनोहर यादव आदि दर्जन भर लोग अपना आशियाना उजाड़ कर रामबालक बाबा आश्रम के निकट शरण लिए हुए हैं। वहीं अभी भी करीब 250 परिवार पर कटान का संकट मंडरा रहा है। गांव के प्रधान प्रदीप यादव ने कहा कि सूचना के बाद भी शासन प्रशासन सुधि नहीं ले रही है। कहा कि करीब दो माह पहले भयानक अगलगी में करीब पांच दर्जन से अधिक लोग बेघर हो गए थे, उसमें से 22 अग्निपीड़ितों को आज तक चेक नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed