{"_id":"59723bba4f1c1b721a8b47ec","slug":"151500658618-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण नही होने से मर रहे पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण नही होने से मर रहे पशु
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। दुधिया संघ की बैठक शुक्रवार को कंपनी बाग स्थित सम्हारी बाबा के चबूतरे पर आयोजित की गई, जिसमें पशुपालन विभाग द्वारा टीकाकरण नहीं किए जाने के कारण पशुओं के मौत का आरोप लगाया गया।
पशुपालक बिरेंद्र यादव ने कहा कि विकास खंड रेवती के हसनपुरा व बिसौली गांव में पशु विभाग द्वारा पशुओं का टीकाकरण नहीं किया गया है। जिसके कारण पशुओं की मौत हो रही है। इसके चलते पशुपालक खासे नाराज हैं। पशुपालकाें ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलंब पशुओं को टीका लगाने की मांग की। ताकि मर रहे पशुओं को बचाया जा सकें। इस मौके पर अंबिका यादव, जग्गनाथ यादव, शिवशंकर, बब्बन, अनिल, नंदलाल, परमात्मा आदि दुधिया मौजूद रहे।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जीसी द्विवेदी ने बताया कि दुधियों द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। जनपद को पांच लाख वैक्सीन की जगह दो लाख वैक्सीन प्राप्त हुआ है। जिसमें सबसे पहले बाढ़ से संवेदनशील व संक्रामक क्षेत्र को टेकअप कर पशुओं को टीकाकरण किया जा रहा है। जैसे-जैसे वैक्सीन मिलेगी, गांवों में टीकाकरण कराया जाएगा।