फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कार्यशाला में दी जीएसटी की जानकारी

कार्यशाला में दी जीएसटी की जानकारी

Fri, 30 Jun 2017 11:07 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
कार्यशाला में दी जीएसटी की जानकारी
बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में टीडीएस (स्रोत पर कर की कटौती) विषयक कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें सभी आहरण वितरण अधिकारियों को जीएसटी से जुड़ी बातों को बताया गया। गुरूवार की देर शाम हुई कार्यशाला में बताया गया कि टीडीएस के प्रावधान क्या होंगे। टीडीएस के लिये रजिस्ट्रेशन की प्रक्त्रिस्या को प्राजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। बताया गया कि जीएसटी के कॉमन पोर्टल पर फार्म जीएसटी आरईजी 07 में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। तीन दिन के अन्दर प्रमाण पत्र भी प्राप्त हो जाएगा। यह भी बताया गया कि टीडीएस के लायबल परसन द्वारा माह समाप्ति के पश्चात कटौती किये गये कर तथा रिटर्न को अगले माह की दस तारीख तक जमा किया जाना है। इन्हें रिटर्न जीएसटीआर 07 दाखिल करना है व कटौती का प्रमाण पत्र जीएसटीआर 07ए जारी करना है। कार्यशाला में डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर केके श्रीवास्तव, आनन्द कुमार राय, जयन्त कुमार सिंह द्वारा प्रस्तुतीकरण व विधिक जिज्ञासाओं का निवारण किया गया। कार्यशाला में सीडीओ संतोष कुमार ने सभी आहरण वितरण अधिकारियों को टीडीएस विषयक महत्वपूर्ण निर्देश दिये। कार्यशाला में जनपद के सभी खण्ड विकास अधिकारी सहित सभी आहरण वितरण अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed