{"_id":"594ab0b64f1c1ba72f8b457e","slug":"151498067126-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में लगा शिविर देने योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में लगा शिविर देने योजनाओं का लाभ
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल के निर्देशन में बुधवार को हनुमानगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत पाण्डेयपुर मिश्र के प्राथमिक विद्यालय पर खोरीपाकड़ न्याय पंचायत के लिए प्रथम जनसुविधा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पात्र गृहस्थी कार्ड से वंचित पात्रों का फार्म भरवाया गया। इसके साथ ही वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन के अलावा शादी-बीमारी अनुदान के पात्रों का भी आनलाइन आवेदन कराकर उनके फार्म जमा कराए गए।
शिविर के मुख्य अतिथि नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि हमारी पार्टी और सरकार का प्रयास जनता के समग्र विकास है। हमारे शीर्ष नेतृत्व का अंत्योदय के पात्रों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना लक्ष्य है।
इसके लिए जनसुविधा शिविर के जरिए पात्रों के दरवाजे तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे। इसके साथ ही हर रविवार को मेरे आवास पर इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अलग अलग से कार्य संचालित किए जाएंगे। ताकि लोगों को एक रुपये खर्च किए और बिना किसी रिश्वत के सारी सुविधाओं का लाभ दिलाया जा सके। शुक्ल ने कहा कि यदि किसी ने भी इसमें भ्रष्टाचार का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ भी कारवाई होगी।
विज्ञापन
पेवर्स ब्लॉक से सड़क बनाने की घोषणा
बलिया। नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल ने शिविर के कार्यक्त्रस्म को गांव से जोड़ने वाली 230 मीटर की कच्ची सड़क को विधायक निधि से पेवर्स ब्लाक से बनाने की घोषणा की। इसके अलावा मलिकपुरा की मांग पर भगवानपुर से मलिकपुरा को विद्युत आपूर्ति करावाने के लिए ट्रांसफार्मर लगवाने की घोषणा की। विधायक ने यहां नसीराबाद रेलवे लाइन पास से पांडेयपुर होते हुए आमडारी एवं पांडेयपुर से मलिकपुरा को जोड़ने वाली कुल दो किलोमीटर की सड़क पक्की बनवाने की घोषणा की। विधायक ने प्राथमिक विद्यालय पांडेयपुर तक विद्युत आपूर्ति पन्द्रह दिनों के भीतर कराने की बात कहीं।