फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   15 women honored with Sushma Swaraj Award

Ballia News: सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित हुईं 15 महिलाएं

Mon, 20 Mar 2023 12:09 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Mon, 20 Mar 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
15 women honored with Sushma Swaraj Award
बलिया। भारतीय जनता पार्टी जीराबस्ती स्थित कार्यालय परिसर में रविवार को महिला मोर्चा के तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति की सदस्य रजनी पांडेय एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्याम प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड देकर प्रदेश कार्य समिति की सदस्य रजनी पांडेय ने सम्मानित किया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्य समिति की सदस्य ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता बधाई की पात्र हैं। हम चाहते हैं इस जनपद से सुषमा स्वराज जैसी प्रतिभावान नेत्री बने। भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि महिला अपना डर समाप्त करके हर क्षेत्र में अपना योगदान दें। उनके हर कदम पर पार्टी सहयोग करेगी।
विज्ञापन

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीतश पांडेय ने कहा कि अधिक से अधिक महिलाएं अपनी सुरक्षा एवं एकता के लिए एकजुट हों और राजनीतिक क्षेत्र में जुड़े। इस मौके पर मोर्चा की महामंत्री स्वेता राय, संध्या पांडेय, आरती वर्मा, रंजना सिंह, शशिकला तिवारी, स्मृति सिंह, सुनैना तिवारी, रंभा तिवारी, अनिता त्रिपाठी, रानी, वंदना वर्मा, अर्चना सिंह, कुसुम पाठक, अरुण सिंह बंटू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed