फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   15 streets marked as wedding zones

Ballia News: वेडिंग जोन के तौर पर चिह्नित हुईं 15 गलियां

Sat, 18 Jan 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
15 streets marked as wedding zones
बलिया। शहर में वेडिंग जोन के तौर पर 15 गलियां चिह्नित की गईं। इन गलियों में दुकानें लगाने के लिए वेंडर को पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

नगर को अतिक्रमण मुक्त करने और प्रमुख चौराहों एवं तिराहों का सुंदरीकरण कराए जाने की योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरों को विस्थापित करने के लिए 15 गलियां चिह्नित की गईं। जहां छोटे दुकानदारों को स्थापित किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी त्रिभुवन ने दी। उन्होंने बताया कि सभी स्ट्रीट वेंडर, फुटकर व्यवसायी, ठेले वाले आदि को इन इलाकों में जगह आवंटन किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका में विशेष काउंटर बनाया गया है, जहां आवंटन के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा नपा के कर निर्धारण अधिकारी के मोबाइल 7607018426 पर भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। बताया कि जगह का आवंटन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

सीआरओ ने बताया कि स्ट्रीट वेंडिंग जोन के तौर पर कासिम बाजार में गुरुद्वारा के पीछे वाली गली, शीशमहल के पीछे वाली गली, हनुमान गढ़ी के पीछे वाली गली, रामलीला मैदान के पीछे वाली गली, कटहल नाला के निकट से एक्सप्रेस वे के मध्य का स्थल समेत 15 से अधिक गलियां चिह्नित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed