{"_id":"ffeebc6d313ad2e2cfd73661053c1fe9","slug":"15-on-trial-for-murder-one-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 पर हत्या का मुकदमा, एक गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 पर हत्या का मुकदमा, एक गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 16 Jul 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर थाने के रामपुर बनहरा में बुधवार को भूमि विवाद में पूर्व प्रधान सहित दो की मौत हो गई थी। दोहरे हत्याकांड के बाद देररात जनपद में पहुंचे डीआईजी प्रशांत कुमार ने घटना स्थल का जायजा लिया और मृतकों के घरवालों का हाल जाना। मामले में पुलिस ने मृतक निर्मल राय के बेटे की तहरीर पर हत्या सहित अन्य मामलों में संजय राय, सुनील राय के साथ ही 15 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। सुनील की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। गांव में दूसरे दिन भी पुलिस, पीएसी व अधिकारीगण मौजूद रहे।
रामपुर बनहरा गांव निवासी पूर्व प्रधान गणेश राय और चंदेश्वर राय के बीच जामुन के पेड़ को लेकर भूमि विवाद काफी दिनों से चल रहा था। बुधवार को नायब तहसीलदार आलोक कुमार भूमि की पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे थे। अभी पैमाइश शुरू होने ही वाला था कि दोनों पक्ष में खूनी संघर्ष शुरू हो गया था। दोनों तरफ से चले लाठी-डंडे, धारदार हथियार और तमंचे से एक पक्ष के पूर्व प्रधान गणेश राय और उनके समर्थक निर्मल राय की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना में एक पक्ष से गिरिजा किशोर राय, मंजय राय, राजेंद्र राय घायल हो गए थे, जबकि दूसरे पक्ष से सुनील राय, आशुतोष राय, विनय राय, आनंद राय, चंदेश्वर राय गंभीर रूप से घायल हैं। हत्या के बाद आक्रोशित पूर्व प्रधान के समर्थकों ने चंदेश्वर राय के डेरे में आग लगा दिया था, जिसमें ट्रैक्टर, बाइक और वहां रखा सामान जलकर राख हो गया था। घटना की सूचना पर डीएम और एसपी के बाद देर रात आजमगढ़ मंडल के डीआईजी प्रशांत कुमार ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक निर्मल राय के बेटे रिपुंजय की तहरीर पर संजय राय सहित 15 लोगों के विरुद्ध हत्या, बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरे पक्ष ने इस मामले में अब तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है।