फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   148 students Kanya Vidya

148 छात्राओं को कन्या विद्याधन

Mon, 29 Aug 2016 12:05 AM IST
balia
balia Updated Mon, 29 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
148 students Kanya Vidya
कन्या विद्याधन अधिकार पत्र पाने के बाद खुश छात्राएं। - फोटो : balia
स्थानीय गांधी इंटर कॉलेज के सभागार में रविवार को मेधावी 148 छात्राओं को  संशोधित कन्या विद्याधन वर्ष 2016 का अधिकार पत्र पंचायती राज के सभापति व क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद रिजवी ने प्रदान किया। इस दौरान सबसे अधिक  गंगोत्री इंटर कॉलेज सिकंदरपुर के 56 छात्राएं अधिकार पत्र प्राप्त कीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर रिजवी ने कहा कि सपा सरकार के कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है।  चुनाव पूर्व जो भी वादे किए गए थे, सभी वादों को पूरा कर दिया गया। आज  प्रदेश सरकार केवल प्रदेश का विकास करने में लगी हुई है। तेजी से पूरे  प्रदेश में बिजली सड़क शिक्षा चिकित्सा पानी के साथ ही कानून व्यवस्था पर  कार्य किय जा रहा है।
विज्ञापन


लेकिन अन्य दल प्रदेश सरकार के विकास कार्यों से घबराकर अनर्गल दुष्प्रचार करने में लगे हुए हैं। कहां कि गांव को जनेश्वर मिश्रा व लोहिया गांव के रूप में चयनित कर तेजी से विकसित किया जा रहा है, वहीं शहरों को भी पर्याप्त धन देकर विकसित किया जा रहा है। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से प्रदेश सरकार के साथ सौतेला व्यवहार किया जा  रहा है। केंद्र सरकार से मिलने वाला प्रदेश का पैसा नहीं दिया जा रहा है उसके बावजूद भी तेजी से प्रदेश का विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेल्थरारोड प्रतिनिधि के अनुसार, गांधी मोहम्मद अली मेमोरियल इंटर कालेज के सभागार में रविवार को छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 250 छात्राओं को कन्या विद्याधन का चेक प्रदान किया गया। चेक पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

इस मौके पर विधायक गोरख पासवान, एसडीएम अरविंद राय, डीआईओएस रमेश सिंह, प्रधानाचार्य माजिद नासीर, अतुल कुमार, प्रफुल्ल कुमार, संजय यादव, सुशील श्रीवास्तव के साथ ही काफी संख्‍या में लोगों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed