{"_id":"6abfe68570f9656e8604c90e","slug":"142-out-of-300-candidates-received-job-offers-ballia-news-c-190-1-bal1001-174232-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 300 अभ्यर्थियों में से 142 को मिला जॉब ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 300 अभ्यर्थियों में से 142 को मिला जॉब ऑफर
विज्ञापन
सेवा संकल्प अभियान एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157 वीं जयंती के अवसर पर जिला सेवायोजन कार्यालय, भृगु आश्रम, तारा निवास की गली में रोजगार मेला लगा।
इसमें टाटा मोटर्स, स्पार्क मिंडा, विजन इंडिया द्वारा हिंडाल्को रेनूकोट, अशोक लेलैंड सहित विभिन्न कंपनियों ने भाग लिया। आयोजन में करीब 300 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता, कौशल एवं अनुभव के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई। चयन प्रक्रिया के बाद विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 142 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान चयनित युवाओं में से 15 युवाओं को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिल कुमार ने जॉब ऑफर लेटर वितरित किए।
विज्ञापन
इस अवसर पर अधिकारियों ने युवाओं को रोजगार के उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने, निरंतर कौशल विकास के माध्यम से अपनी रोजगार क्षमता बढ़ाने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने युवाओं से अपने कौशल को समय की मांग के अनुरूप विकसित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं सुचारु क्रियान्वयन में जिला सेवायोजन अधिकारी विवेकानन्द सिंह, सहायक सेवायोजन अधिकारी विकास कुमार सहित सेवायोजन कार्यालय के समस्त कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।