फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ जाना पड़ेगा जेल

लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ जाना पड़ेगा जेल

Sun, 17 Feb 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ जाना पड़ेगा जेल
बलिया। बोर्ड परीक्षा को लेकर डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कुंवर सिंह इंटर कालेज में रविवार को सभी केंद्र व्यवस्थापक, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट संग बैठक की। कहा कि कहीं भी कोई कमी मिली तो दोषी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। जेल भेजा जाएगा। कहा कि अभी मुख्य विषयों की परीक्षा बाकी है। इससे पहले व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाए। बोर्ड परीक्षा में जो जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वहन ईमानदारी से करें। मेहनती परीक्षार्थियों के साथ न्याय होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने परीक्षा से जुड़े अहम दिशा निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही बरतने पर अब तक हुई बड़ी कार्रवाई की भी जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां कक्ष निरीक्षकों की कमी की समस्या आए, वहां के केंद्र व्यवस्थापक समय रहते अवगत कराएं। बीएसए को निर्देश दिया कि जरूरत के हिसाब से बेसिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाएं। अगर कोई अध्यापक ड्यूटी में लापरवाही करता है तो सख्ती बरतें। बैठक में अतुल तिवारी, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापक थे।
विज्ञापन


शिक्षकों के साथ अमर्यादित व्यवहार न करें अधिकारी : विजय
बलिया। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बोर्ड परीक्षा में प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की है। कहा कि जिला प्रशासन अपने अधीनस्थ अधिकारियों को सचेत करें कि बोर्ड परीक्षा के दौरान वह शिक्षकों के साथ अमर्यादित व्यवहार न करें, अन्यथा संघ परीक्षा बहिष्कार का निर्णय ले लेगा। बताया कि माध्यमिक शिक्षा अधिनियम के तहत बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होने के एक माह पूर्व व परीक्षा समाप्ति के दो माह तक केंद्र व्यवस्थापक को लोक सेवक का दर्जा प्राप्त है तथा प्रधानाचार्य को इस अवधि में मजिस्ट्रेट का दर्जा होता है। इसके बावजूद मनगढंत शिकायत पर पीएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व एक अध्यापक पर मुकदमा दर्ज कराकर निंदनीय कार्य किया गया है। इसी तरह बादिलपुर के प्रभारी केंद्र व्यवस्थापक को तहसीलदार ने मुकदमा कराकर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed