{"_id":"5bedba11bdec2269ab3a1834","slug":"141542306321-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के मार्ग दर्शक होते है वरिष्ठ नागरिक: पूनम कर्णवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के मार्ग दर्शक होते है वरिष्ठ नागरिक: पूनम कर्णवाल
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जनपद न्यायाधीश प्रमोद कुमार पंचम के निर्देश पर वरिष्ठ नागरिकों व पेंशनरों के संबंध में जागरूकता शिविर पंचायत भवन प्रधानपुर तहसील रसड़ा में लगाया गया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पूनम कर्णवाल ने वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनरों को उनसे संबंधित विधिक जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज के मार्गदर्शन में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं यदि उनके पेंशन से संबंधित प्रकरण में उन्हें दौड़ना पड़े यह अच्छी बात नहीं है। कहा कि यदि आपकी कोई समस्या या पेंशन का कोई प्रकरण हो तो आप बिना संकोच किए विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में आ सकते हैं। आपकी समस्या का समाधान करने की दिशा में पूरा प्रयास होगा। कर्णवाल ने कहा कि आठ दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यदि आप लोगों का कोई प्रकरण लंबित है जिसे सुलह समझौते के आधार निस्तारित हो सकता है। तो उसे राष्ट्रीय लोक अदालत में लगाएं इसमें वादों का निस्तारण तत्काल हो जाता है।
विज्ञापन