फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   लोहिया व पीएम आवास का आज तक नहीं ढाला गया छत

लोहिया व पीएम आवास का आज तक नहीं ढाला गया छत

Wed, 29 Aug 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
लोहिया व पीएम आवास का आज तक नहीं ढाला गया छत
सहतवार(बलिया)। क्षेत्र के ग्राम खोरौली (बड़की खोरौली) के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। यह गांव विकास से कोसो दूर है, जबकि यह गांव पिछली सरकार में लोहिया ग्राम सभा रह चुका है। यहां की आबादी लगभग 1500 है। यहां के लोग आज भी शौचालय, सड़क, नाली जैसे मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। आलम यह है कि जिन्हें लोहिया आवास मिला था उसकी छत की ढलाई आज तक नहीं हो सकी है। यही हाल छह माह से बन रहे प्रधानमंत्री आवास का भी है। जिनके छत की ढलाई अब तक नहीं हो सकी है। इसके चलते बारिश के मौसम में लोग प्लास्टिक में रहने को विवश है। यही हाल शौचालय का भी है। जिससे मजबूूर होकर महिला व पुरुष बाहर शौच जाने के लिए मजबूर है।
विज्ञापन

पीड़ित पुष्पा देवी पत्नी जीउत तुरहा, सितारी देवी पत्नी अक्षयलाल, बुचिया देवी पत्नी परमहंस, ऊषा देवी पत्नी अजय पासवान, मंजू देवी पत्नी जगेसर पासवान, आशा देवी पत्नी चन्द्रमा राजभर, सुनीता पत्नी संदीप प्रधानमंत्री आवास तथा कबूतरी पत्नी कैलास पासवान, रूक्मिनिया देवी पत्नी चन्द्रेव पासवान को लोहिया आवास मिला है। लेकिन आज भी वह आधा अधूरा है। पीड़ितों का कहना है कि जब हम लोगों को प्रधानमंत्री आवास पास हुआ तो हम लोगों को खुशी का ठिकाना नहीं था। दीवार तो खड़ा हो गया है, लेकिन छत की ढलाई आज तक नहीं हो सकी। जिससे हम लोग बगल में टाट लगाकर गुजर बसर करने को मजबूर है। इस गांव में अधिकतर पासवान बिरादरी के लोग है। इसमें यादव, राजभर, तुरहा बिरादरी के लोग है। इस बाबत सचिव पवन यादव ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व 60 शौचालय बनाने की स्वीकृति मिली है, जिसका निर्माण जल्द कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed