फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नगरीय निकायों में शौचालय व आवास योजनाओं की प्रगति सुधारने के निर्देश

नगरीय निकायों में शौचालय व आवास योजनाओं की प्रगति सुधारने के निर्देश

Tue, 14 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
नगरीय निकायों में शौचालय व आवास योजनाओं की प्रगति सुधारने के निर्देश
बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगरौत ने पॉलिथीन व वृक्षारोपण अभियान के साथ नगरीय निकायों में बनने वाले व्यक्तिगत शौचालय व शहरी आवास के संबंध में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। सोमवार की शाम मुख्य सचिव के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद जिलाधिकारी ने विशेष रूप से नगरी क्षेत्र के सभी ईओ व डूडा के अधिकारी को प्रगति में सुधार लाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले वृक्षारोपण अभियान के संबंध में वनाधिकारी श्रद्धा यादव को निर्देशित किया। डूडा के एपीओ ने बताया कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत नगरीय निकायों में कुल स्वीकृत 4849 आवास के मुकाबले 90 आवास पूरे हो गए हैं, जबकि 1951 का निर्माण कार्य जारी है। जिलाधिकारी ने इस प्रगति पर नाराजगी जताते हुए जल्द अपेक्षित सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। नगरीय निकायों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की समीक्षा के दौरान पाया कि नगरपालिका बलिया में स्थिति ठीक है, लेकिन अन्य निकायों की प्रगति बहुत खराब है। पूरे जिले की निकायों में बनने वाले कुल 12458 व्यक्तिगत शौचालय के मुकाबले अब तक 817 पूरे हो गए हैं, जबकि 6446 के लिए पहली किस्त व 1025 के लिए दूसरी किस्त भेजी जा चुकी है। जिलाधिकारी ने नपा बलिया को छोड़ सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों को भी कड़ी चेतावनी दी और निर्माणाधीन शौचालयों को जल्द पूरा कराने को कहा। पॉलिथीन अभियान की समीक्षा में बताया गया कि अब तक कुल 41 किलो पॉलिथीन जब्त की गई है और 19 हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि पॉलिथीन अभियान जनहित के लिए है। जितना जल्द हो सके पॉलिथीन को बाजार से एकदम दूर कर देना है। दुकानों पर नजर रखें और आम जनता को इसका प्रयोग ना करने के लिए जागरूक करते रहें। स्वच्छता अभियान कृषि विभाग की कुछ योजनाओं की भी समीक्षा हुई। विकास भवन में हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, एडीएम मनोज सिंघल, एपीओ डूडा अमरदेव चौहान, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी शेषदेव पांडेय, उप निदेशक कृषि इंद्राज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed