फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   खाद्य सुरक्षा टीम ने फल मंडी में की छापेमारी

खाद्य सुरक्षा टीम ने फल मंडी में की छापेमारी

Wed, 13 Jun 2018 11:43 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा टीम ने फल मंडी में की छापेमारी
बलिया। बाजार में कार्बाइड जैसे रासायनिक पदार्थों से फलों को पकाने और उसे बेचने की शिकायतों के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को कृषि मंडी परिखरा के कई फल के गोदामों में छापेमारी की। इस दौरान कार्बाइड से पके आम तथा पकाने के लिए रखे गए कार्बाइड का नमूना लिया गया। जबकि टकरसन स्थित कांशीराम आवास के पास केला के गोदाम में छापेमारी कर विभागीय टीम ने साढ़े पांच कुंतल केले को नष्ट किया गया। फलों की गोदामों में सैंपलिंग किए जाने से दुकानदारों में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद बलिया की टीम द्वारा आम जनमानस को शुद्ध खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु स्थान माधोपुर केशरवानी टोला में बाइक से दुग्ध विक्रय करते पाये जाने पर अपमिश्रण के संदेह में शिवजी यादव, राजेश यादव एवं धनन्जय वर्मा से दूध के नमूने लिए गए। इसी क्रम में तिखमपुर स्थित नवीन कृषि मंडी का सघन निरीक्षण कर आम के कैरेट में आम पकाने के लिए रखे कार्बाइड की पुड़िया पाये जाने पर फल थोक विक्रेता मुन्ना मिया, मुहम्मद सिकंदर से आम का नमूना एवं कार्बाइड अपमिश्रक का नमूना संग्रहित किया गया। फल थोक विक्रेता बदरुद्दीन अहमद, शमशुद्दीन अहमद से भी आम का नमूना एकत्रित किया गया। इसके बाद टकरसन स्थित केला पकाने की एसी प्लांट केजीएन फ्रुट कंपनी से केला का सात नमूना लिया गया। जबकि लगभग साढ़े पांच कुंतल केला कटे-फटे एवं सड़ा-गल्ला पाया गया। जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। टीम में अभिहित अधिकारी महेंद्र, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, संतोष कुमार, चंद्र प्रकाश एवं खाद्य सहायक दयाशंकर मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed