{"_id":"5a75e2c14f1c1b8e238b665a","slug":"141517675201-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने के लिए रेल अधिकारियों ने चलाया बुल्डोजर, अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने के लिए रेल अधिकारियों ने चलाया बुल्डोजर, अफरा-तफरी
Updated Sat, 03 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास मालगोदाम के सामने रेलवे की जमीन को खाली कराने के लिए रेल अधिकारियों के नेतृत्व में शनिवार को बुल्डोजर चला। इस दौरान करीब डेढ़ सौ गुमटियों के अलावा 250 से अधिक खुमची, ठेला वाले दूकानों को हटवा दिया गया। कुछ मिट्टीनुमा निर्माण व हैंड पाइप को बुल्डोजर ने साफ कर दिया। अतिक्रमण हटाने पहुंचे पीडब्लूआई बलिया अनिल प्रजापति व सेक्शन इंजीनियर बर्थ ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि रेलवे के अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई जा रही है। इसके अलावा सुरेमनपुर में तहबाजारी के लिए सुरेंद्र यादव को ठेका दिया गया है, सुरेन्द्र यादव ने टैक्स सहित 212750 रुपए रेल प्रशासन के पास जमा किया है।
विगत चार माह से तहबाजारी एरिया में दूकान लगाने वाले दूकानदार ठेकेदार को किराया नहीं दे रहे थे, जिससे ठेकेदार रेल प्रशासन को जमा किए गए धन वापस मांग रहा था। जिससे भी इन दूकानदारों को हटाया जाना था। जानकारी दिया कि 31 मार्च तक का तहबाजारी के लिए ठेका है, तहबाजारी का किराया देने वाले ही खुमची, ठेला नुमा दुकान लगा सकते हैं। रेल अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान उपजिलाधिकारी राधेश्याम पाठक, तहसीलदार शशिकांतमणि, क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार, आरपीएफ निरीक्षक अमित कुमार राय, उप निरीक्षक संजय कुमार पांडेय, आरपीएफ विशेष सूचना शाखा के रणजीत सिंह, थानाध्यक्ष बैरिया गगनराज सिंह, कोतवाल हल्दी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।