फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   14 thousand couples are taking advantage of the Kisan Samman Nidhi Yojana.

Ballia News: 14 हजार पति-पत्नी ले रहे किसान सम्मान निधि योजना का लाभ

Thu, 01 Jan 2026 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
14 thousand couples are taking advantage of the Kisan Samman Nidhi Yojana.
बलिया। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की जांच लगातार जारी है। जिले में पति-पत्नी भी किसान सम्मान निधि का लाभ उठा रहे हैं। जिले में 14 हजार किसान ऐसे हैं, जो पति-पत्नी हैं और लंबे समय से पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ उठा रहे हैं। किसानों की फैमिली आईडी में इस तरह के मामले प्रकाश में आए हैं। शासन की तरफ से इसकी सूची जिला मुख्यालय भेजी गई है। शासन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। जांच कर इसकी रिपोर्ट शासन को सौंपा जाएगी। कृषि विभाग ने सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच के बाद पति या पत्नी को योजना से बाहर किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिले में 365324 किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिलता है। इसके तहत हर चार महीने पर दो हजार रुपये दिए जाते हैं। 19 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री ने 21 वीं किस्त जारी की थी। इधर, शासन की तरफ से किसानों की फैमिली आईडी बनाने का भी कार्य चल रहा है। फार्मर आईडी और आधार कार्ड से शासन स्तर पर ऐसे दंपतियों की सूची तैयार की गई है, जो योजना का दोहरा लाभ ले रहे हैं। कृषि निदेशालय से दंपतियों की भेजी गई सूची का परीक्षण कर कर्मचारियों को इसके सत्यापन की जिम्मेदारी दी गई है। वह संबंधित किसानों के घर जाकर सत्यापन कर इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। यदि जांच में पति और पत्नी दोनों किसान सम्मान निधि का लाभ लेते पाए गए तो एक की सम्मान निधि रोकने के साथ वसूली भी सकती है।
विज्ञापन

-----
जांच में आयकरदाता मिले थे 2200 किसान

शासन की जांच में 2200 किसान आयकर दाता मिले थे, जो पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे थे। शासन के निर्देश पर आयकर दाता किसानों से वसूली हुई थी। अभी कुछ से वसूली बाकी है। विभाग के कर्मचारियों के अनुसार पोर्टल बंद होने के कारण आयकरदाता कितने किसानों से वसूली हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल बंद होने से नहीं हो रहे नए आवेदन
पीएम किसान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पोर्टल बंद होने के कारण नए आवेदन नहीं हो पा रहे हैं। उपनिदेशक कृषि मनीष कुमार सिंह ने बताया कि नवंबर में किस्त आने के बाद पोर्टल को शासन स्तर से ही बंद कर दिया गया है। इसमें कुछ तकनीकी सुधार होने की जानकारी दी गई है। पोर्टल चालू होते ही किसानों को सूचना दी जाएगी।
पति-पत्नी दोनों एक साथ नहीं ले सकते योजना का लाभ
उप निदेशक कृषि मनीष कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की शुरुआत 2019 में की गई थी। इसका उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देना है। योजना का लाभ परिवार के उसी सदस्य को मिलता है, जिसके नाम कृषि भूमि दस्तावेजों में दर्ज है। एक परिवार में किसान पति व पत्नी दोनों एक साथ योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।

शासन ने किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले 14 हजार दंपतियों की सूची भेजी है। इसका सत्यापन चल रहा है। इसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। शासन के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - मनीष कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed