फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   14 thousand cheated on women as a health worker

स्वास्थ्यकर्मी बन महिला से ठगे 14 हजार

Sat, 23 May 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
14 thousand cheated on women as a health worker
रतसर। कस्बा निवासी कल्लू मियां के बैंक खाते से दो बार में 14 हजार रुपये की आनलाइन ठगी का मामला शनिवार को सामने आया जब वह पैसा के लिए बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचे। इस मामले में उन्होंने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। कल्लू और उनकी पत्नी जोहरा खातून का ज्वाइंट खाता एक बैंक में है। बीते 20 मई को कल्लू मियां के घर दो लोग पहुंचे और खुद को मोदी सरकार का चिकित्सक बताते हुए कल्लू मियां की पत्नी से जीवन भर मुफ्त इलाज का झांसा देकर उनका आधार नंबर लिया और अंगूठा निशान लेकर ई-पीएस के तहत पांच हजार रुपये की ठगी की। फिर दूसरे दिन पहुंचकर अंगूठा मैच ना करने की बात कर फिर अंगूठा निशान लिया और इस बार उसके खाते से नौ हजार रूपये की आनलाइन ठगी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed