फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   1326 Anganwadi assistants will be recruited

Ballia News: 1326 आंगनबाड़ी सहायिकाओं की होगी भर्ती

Tue, 06 Jan 2026 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
1326 Anganwadi assistants will be recruited
बलिया। जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों व गर्भवती महिलाओं की देखभाल व स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए सहायिका पद पर सीधी भर्ती की जा रही है। इसके लिए प्रशासन की तरफ से आवेदन भी मांगें गए थे। इनकी कमी से आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में कई तरह की दिक्कतें आती थी। जिले में 17 ब्लाकों में भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाना है। जिले में 1326 सीटों पर आवेदन मांगें गए थे। अभी तक लगभग 15000 से अधिक आवेदन पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

एक सीट पर लगभग 10 से अधिक आवेदन में से एक का चयन किया जाएगा। प्रशासनिक अमला इसके लिए पहले तेज कर दिया है। जिले में कुल 3,471 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन पर बच्चों व गर्भवती महिलाओं की देखरेख का कार्य किया जाता है। सहायिकाओं की कमी के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में कई तरह का अवरोध आ रहा था, जिसे देखते हुए शासन ने इस कमी की पूर्ति के लिए आवेदन निकाला है। आंगनबाड़ी सहायिकाओं के खाली पदों पर भर्ती हो जाने के बाद बच्चों की देखभाल, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण जैसे कामों की गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी होगी। आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए सिर्फ महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगी। आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों की भर्ती में बीपीएल अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। डीपीओ कृष्ण मुरारी पांडेय ने बताया कि आवेदनों की छंटनी का काम चल रहा है। इसके लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। लगभग एक पद पर 10 आवेदन पड़े हुए हैं। सभी की जांच की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed