फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   132 kva ka sub station bana

132 केवीए का सब स्टेशन बनकर तैयार

Tue, 09 Aug 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 09 Aug 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
132 kva ka sub station bana
बिजली - फोटो : amar ujala
बिजली की समस्या से जूझ रहे जिले के लोगों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस चितबड़ागांव में 132 केवीए के सब स्टेशन तैयार होने के बाद इसमें लगे दो बड़े ट्रांसफार्मर दस दिनों से चार्ज हो रहे हैं। सब स्टेशन का कार्य भी अंतिम दौर में है। संभावना यह है  कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसका उद्घाटन भी कर सकते हैं। इसके चालू होने से जिले के आधे हिस्से में लोगों को बिजली समस्या से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन



पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के प्रयास से चितबड़ागांव में तैयार हो चुका 132 केवीए का सब स्टेशन चालू होने के इंतजार में जनता उत्सुक है। खास बात यह है कि इस सब स्टेशन से बलिया शहर को भी जोड़ा जाएगा। यदि कटारा से बलिया शहर में आने वाली लाइन में कोई दिक्कत होती है तो चितबड़ागांव से सप्लाई कर शहर की बिजली को चालू रखा जा सकता है। 
विज्ञापन


सब स्टेशन बनने के बाद दस दिन पहले रसड़ा से लाइन जोड़ने के बाद दो बड़े ट्रांसफार्मरों को अभी चार्ज किया जा रहा है। वहीं सब स्टेशन में थोड़ा बहुत मामूली कार्य चल रहा है, जो अंतिम दौर में है। इस सब स्टेशन को अस्कादा सिस्टम से लैस किया गया है। पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड व्यवस्था है। यह जिले में 132 केवीए का पहला सब स्टेशन से जो पूरा कार्य कंप्यूटर के माध्यम से ही संचालित किया जाएगा। इसके बाद 33/11 का तीन  उपकेंद्र प्रस्तावित है। जिसके मंजूरी मिलने के बाद उसे भी बनाया जाएगा। जिसे बिजली गड़बड़ी के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार होगा। लोगों को पर्याप्त  बिजली मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed