{"_id":"5c6af982bdec224e0121e29e","slug":"131550514562-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र व्यवस्थापक व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र व्यवस्थापक व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह। बांसडीह-मनियर रोड स्थित दयानंद इंटरमीडिएट कॉलेज में दो दिनों पहले दूसरी पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा के दौरान 40 कापियां कम मिलने के मामले में पुलिस ने सोमवार को केंद्र व्यवस्थापक व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कापियों के कम मिलने के मामले की जांच कराने के बाद डीआईओएस ने तहरीर दी थी। बताया जाता है कि दो दिनों पहले दूसरी पाली में चल रही रसायन विज्ञान की परीक्षा के दौरान तहसीलदार बांसडीह शिवसागर दुबे ने दयानंद इंटरमीडिएट कॉलेज पर छापेमारी की। तहसीलदार ज्योंही कक्ष में पहुंचे तो पास ही सीढ़ी के नीचे काले रंग की पॉलिथीन में कुछ दिखाई दिया।
उन्होंने संदेह के तौर पर उस पॉलिथीन दिखवाया तो उसमें आठ कोरी कापियां मिलीं और उन कापियों के ऊपर के हिस्से पर बोर्ड के कोड वाला पन्ना नहीं था। तहसीलदार ने जब इन कापियों के बाबत केंद्र व्यवस्थापक गौरी शंकर से पूछा तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। कोई जवाब न मिलने से उन कापियों पर स्वयं अपना हस्ताक्षर व केंद्र व्यवस्थापक का हस्ताक्षर कराकर कापियों को सील कर अपने साथ लेते गए और केंद्र व्यवस्थापक से स्पष्टीकरण मांगा। तहसीलदार ने इसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक को दी। सूचना के बाद कॉलेज में पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने जब जांच की तो उन्हें 40 कापियां कम मिलीं। पूरी जांच पड़ताल के बाद मामले की पुष्टि होने के बाद डीआईओएस की ओर से बांसडीह पुलिस की तहरीर दी गई और इसके आधार पर पुलिस ने केंद्र व्यवस्थापक व अन्य के खिलाफ परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। बांसडीह के एसओ गगनराज सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।