फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा के हुई बोर्ड परीक्षा

दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा के हुई बोर्ड परीक्षा

Fri, 08 Feb 2019 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा के हुई बोर्ड परीक्षा
बलिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को दूसरे दिन बोर्ड की परीक्षा कराई गई। हालांकि कोई बड़ी परीक्षा नहीं होने कारण परीक्षार्थियों की संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की शुरुआत गुरुवार को ही हो गई। बड़ी परीक्षा नहीं होने के बावजूद पूरे दिन केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। दूसरे दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल कृषि व इंटरमीडिएट की संगीत गायन की परीक्षा थी। इन परीक्षाओं में गिनती के ही छात्र-छात्राएं रहीं। हाईस्कूल कृषि विषय के लिए कुल 150 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 134 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 16 छात्र अनुपस्थित रहे। इसी तरह इंटरमीडिएट की संगीत गायन विषय के लिए कुल 27 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 23 ने परीक्षा दी और चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, किसी खास विषय की परीक्षा नहीं होने के बावजूद जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के अधिकारी सतर्क रहे और परीक्षा के दौरान संबंधित केंद्रों पर चक्रमण करते रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी है और केंद्रों के आसपास परीक्षार्थी के अलावा किसी को भी फटकने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed