फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   स्टैंड बाहर होने से जाम से मिली मुक्ति

स्टैंड बाहर होने से जाम से मिली मुक्ति

Sat, 15 Dec 2018 11:11 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
स्टैंड बाहर होने से जाम से मिली मुक्ति
बलिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार से नगर में स्थापित सभी वाहन स्टैंड शहर से बाहर कर दिए गए। जिला प्रशासन की इस व्यवस्था से नगर की भीड़भाड़ वाली सड़कें खुली खुली दिखीं। इसके साथ ही लोगों को जाम से राहत मिली। लोगों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया है। दूसरी ओर, सीओ सिटी, एआरटीओ और यातायात प्रभारी नगर के पुराने स्टैंडों पर चक्रमण भी करते रहे ताकि कोई वाहन स्वामी यहां से सवारी उठा न सकें।
विज्ञापन

मालूम हो कि जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को एआरटीओ आंजनेय सिंह, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह, यातायात प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी ने नगर के सभी स्टैंडों पर जाकर वाहन स्वामियों से जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित किए गए नए स्टैंड से वाहन संचालन का निर्देश दिया था। निर्देश के क्रम में शनिवार की सुबह पहले दिन नगर के सभी वाहन नए स्टैंड से संचालित हुआ। इसमें बहेरी स्टैंड से रसड़ा, चितबड़ागांव, फेफना, भरौली, बक्सर आदि को जाने वाले वाहन माल्देपुर मोड़ से सकुशल संचालित हुए। वहीं, शीशमहल से हल्दी, रामगढ़, बैरिया आदि को जाने वाले सवारी वाहन कदम चौराहा से आगे से संचालित हुआ। महुआ मोड़ से बांसडीहरोड, सहतवार, रेवती, बांसडीह, मनियर आदि को जाने वाले सवारी वाहन तीखमपुर स्थित पालीटेक्निक स्कूल के पास से संचालित हुआ। वहीं, पीडब्लूडी से सुखपुरा, खेजुरी, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड आदि को जाने वाले वाहन बहादुरपुर पुलिया से आगे से संचालित हुए। इस बड़ी कार्यवाही के लिए अधिवक्ता, व्यापारी के साथ ही आमजन ने जिला प्रशासन और पुलिस महकमा के प्रति आभार जताया। ज्ञात हो कि जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा संगोष्ठी आयोजित की गई थी। इसमें जिले के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य, व्यापारी संगठन, ट्रांसपोर्टर और वाहन संचालकों ने भाग लिया था। नगर में आए दिन लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए चर्चा की गई थी। जाम से निजात दिलाने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि नगर में स्थापित सभी वाहन स्टैंड को नगर से बाहर स्थापित किए जाए। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई। इस बाबत सीओ सिटी/ यातायात नोडल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि नगर के वाहन स्टैंड अब नए स्टैंड से ही संचालित होंगे। अगर किसी ने धरना या सड़क जाम करने की कोशिश की तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। नगर को जाम से मुक्त कराना जिला प्रशासन व पुलिस महकमा की पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन



निर्धारित रूट पर ही चलाए ई-रिक्शा
बलिया। एआरटीओ और सीओ सिटी ने ई-रिक्शा चालकों निर्देश दिया कि सभी ई-रिक्शा स्वामी यातायात विभाग की ओर से निर्धारित रूट पर ही चलें। इसके अलावा यातायात विभाग द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र चौक में न जाने की हिदायत दी। अगर कोई ई-रिक्शा चालक रिजर्व या मरीज को लेकर जा रहे है तो शीशे पर रिजर्व और मरीज अवश्य लिख दें ताकि उन्हें रोका न जाए अन्यथा पकड़े जाने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंपो चालकों ने सड़क जाम की दी चेतावनी
बलिया। महुआ मोड़ के टेंपो चालकों ने शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप एनसीसी तिराहा से सवारी बैठाने और उतारने की मांग की। चेताया कि अगर हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो हमलोग 17 दिसंबर से धरना और सड़क जाम करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर विंध्याचल तिवारी, जवाहिर यादव, मुकुल सिंह, राजेश गिरी, नितेश उपाध्याय, चंदन सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, मनोज, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed