{"_id":"5bedba1abdec22694517e6f6","slug":"131542306330-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा की तैयारी में जी-जान से जुटा निषाद संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा की तैयारी में जी-जान से जुटा निषाद संघ
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दी। क्षेत्र की नई बस्ती भरसौता गांव में 16 नवंबर शुक्रवार को श्री कोईलावीर बाबा का धूमधाम से पूजनोत्सव होगा। इसके लिए जनपद के 120 गांवों के मल्लाहों को निमंत्रण भेजा गया है।
निषाद संघ समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के लिए भरसौता गांव के अलावा अन्य कई गांवों के युवा लगे हैं। जगह-जगह पंडाल, बैनर व ब्रैकेटिगं की जा रही है।समिति के अध्यक्ष बाघा साहनी ऊर्फ हवलदार ने बताया कि बिहार के शमस्तीपुर जिला के अंतर्गत सीहूरा गांव में कोईलावीर बाबा का स्थान है। जहां कई प्रांतों के लोग पूजा करने जाते है। बाबा के पुजारी को बुलाया गया है।दिन में दो बजे से गंगा पूजन का कार्यक्रम है और शाम को सात बजे से कोईलावीर बाबा के पूजा के साथ ही ज्ञानों सती व कवला सती का भी पूजा होगा। इतना ही नहीं 17 नवंबर को अरघा पूजन होगा। गांव के बुजुर्ग रामाशंकर साहनी ने बताया कि निषाद जाति के लोग नदी के रास्ते व्यापार करके लौटते समय एक बार विषम संकट में फंस गए थे।उस समय कोईलावीर बाबा के सहयोग से ही सैकड़ों मल्लाहों का प्राण बचपाया था और सभी सकुशल अपने-अपने घर आ गए। तभी से यह पूजा किया जाता है लेकिन इस बार थोड़ा वृहद पूजा आयोजित किया गया है। इस दौरान रात्रि में मनोरंजन के लिए झारखंड के सुदर्शन यादव व आरा के रामाशंकर सिंह के बीच दुगोला मुकाबला होगा।