{"_id":"5ac26b664f1c1bbf618b514c","slug":"131522690918-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बिखेरी छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बिखेरी छटा
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के आरएमसन सिटी पब्लिक स्कूल पिलुई के प्रांगण में रविवार की रात वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के छात्र /छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति की। मुख्य अतिथि सांसद रवींद्र कुशवाहा ने फीता काटकर मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई । तत्पश्चात बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति, स्वच्छता अभियान, शिक्षा के महत्व सहित आदि विषयों पर नाटक प्रस्तुत करते हुए लोगों का दिल जीता। मुख्य अतिथि सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने शिक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। शिक्षा के माहौल को सुधारने के लिए सरकार तैयार है। नए शिक्षा सत्र से अध्यापकों की जिम्मेदारी तय होगी।
गांधी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल उदय बहादुर सिंह ने मैकाले की शिक्षा पद्धति को लागू करते हुए देश में एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की। पूर्व विधायक भगवान पाठक, युवा संगठन के अध्यक्ष गोपाल जी, पारसनाथ तिवारी ने भी अपने विचार रखे। एमडी राजेश सोनी ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रिंसिपल उपेंद्र कुमार चौहान ने आभार जताया।
इस दौरान संघ के विभाग प्रचारक सुरजीत सिंह, संघ के जिला संघ चालक भृगु नाथ स्वर्णकार , विद्यालय के प्रबंधक रामेश्वर स्वर्णकार, हरि भगवान चौबे , लल्लन पाठक , विजय प्रकाश गुप्ता सहित आदि लोग मौजूद थे।