{"_id":"5ac11f844f1c1bf5618b4f38","slug":"131522605956-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से संचालित होंगे दो राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से संचालित होंगे दो राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। शासन के निर्देश पर जिले में दो स्थानों पर पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज आज से प्रारंभ हो जाएंगे। इसके संचालन के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ एपी वर्मा ने विभिन्न राजकीय इंटर कॉलेजों से शिक्षकों व कर्मचारियों को संबद्ध किया है।
सरकार के निर्देश पर जनपद में मोजा मोतिरा रसड़ा व सिथौली पंदह में दो अप्रैल से पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज का संचालन शुरू हो जाएगा। यह जानकारी देते हुए प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल तिवारी ने बताया कि जेडी की ओर से जीआईसी बलिया के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता मु. अनीस, अंग्रेजी के सहायक अध्यापक जय प्रताप यादव, जीजीआई बलिया जीव विज्ञान के सहायक अध्यापक प्रियंका सिंह व जीआईसी बलिया के वरिष्ठ सहायक कलामुद्दीन को सिथौली पंदह में संचालित होने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज से संबद्ध किया गया है। इसी तरह जीजीआईसी रसड़ा के नागरिक शास्त्र की प्रवक्ता अंजू यादव, जीजीआईसी जयप्रकाशनगर के अंग्रेजी की सहायक अध्यापक निति माहौर, जीजीआईसी रसड़ा के सामाजिक विज्ञान की सहायक अध्यापक दिप्ती दुबे व जीआईसी के वरिष्ठ सहायक अफसर अली को मोजा मोतिरा में संचालित होने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज से संबद्ध किया है। श्री तिवारी ने बताया कि दो अप्रैल से स्कूल का संचालन शुरू हो जाएगा।