फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   धोखाधड़ी के दो आरोपियों की संपति होगी कुर्क

धोखाधड़ी के दो आरोपियों की संपति होगी कुर्क

Mon, 12 Mar 2018 10:08 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी के दो आरोपियों की संपति होगी कुर्क
बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के टकरसन गांव निवासी बरमेश्वर यादव पुत्र रामनारायण यादव व अभियुक्त हरेंद्र यादव पुत्र मदन यादव निवासी टेढ़वा के मठिया थाना नरहीं के विरुद्ध कोतवाली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अदालत में हाजिर न होने पर सीजेएम बलिया की अदालत से गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश हुआ है। कोतवाल ने बताया कि मुनादि की कार्रवाई के बाद जल्द ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के टकरसन गांव निवासी कन्हैयालाल व जनकलाल मिश्र की जमीन को उसी गांव राजनारायण यादव ने रामनारायण राम बनकर फर्जी पावर आफ अटार्नी बक्सर बिहार के जरिए उक्त जमीन को अपने बेटे बरमेश्वर यादव व अपने रिश्तेदार देव नारायण यादव को बैनामा कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित के पुत्र सतीश मिश्र ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। कोर्ट के आदेश पर 28 अगस्त 2016 को कोतवाली थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेेजा था, जबकि दो आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed