{"_id":"68794b1293d9a5afef045fcf","slug":"13152-candidates-will-appear-for-ro-aro-exam-on-27th-at-29-centers-ballia-news-c-190-1-svns1007-144247-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 29 केंद्रों पर 27 को 13152 अभ्यर्थी देंगे आरओ-एआरओ की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 29 केंद्रों पर 27 को 13152 अभ्यर्थी देंगे आरओ-एआरओ की परीक्षा
विज्ञापन
बलिया। समीक्षा अधिकारी (आरओ), सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई को जिले के 29 परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। करीब 13152 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। परीक्षा को सकुल संपन्न कराने के लिए 29 सेक्टर, 29 स्टेटिक और 29 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है।
डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता के अनुसार परीक्षा की तैयारियां की जा रही हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से यह परीक्षा कराई जा रही है। जिन कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं वहां शौचालय, पेयजल, प्रकाश व फर्नीचर व्यवस्था लोक सेवा आयोग की गाइडलाइन के तहत कराए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग टाइम सुबह आठ बजे निर्धारित की गई है। जबकि सुबह 8.45 बजे परीक्षा केंद्र के गेट बंद होंगे। परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी।
बताया कि प्रशासन संग पुलिस के नोडल अधिकारी भी परीक्षा की निगरानी करेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सहायक केंद्र व्यवस्थापक के रूप में राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों की तैनाती होगी। सुरक्षा के मद्देनजर सभी केंद्रों पर व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। राजकीय, वित्तपोषित और सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों को ही केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस ने बताया कि आयोग परीक्षा से 10 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी करेगा। परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा-2023 पिछले साल 11 फरवरी को हुई थी। पेपर लीक होने के कारण परीक्षा निरस्त कर दी गई थी।