{"_id":"5a7f2c484f1c1b805a8b9147","slug":"131518283848-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा खिलाकर जनपद को फाइलेरिया मुक्त बनाएं: सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा खिलाकर जनपद को फाइलेरिया मुक्त बनाएं: सीएमओ
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। रेलवे स्टेशन प्रांगण में शनिवार को राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस पर दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी राय ने लोगों को दवा की एक-एक खुराक अपने हाथों से खिलाई। इस दौरान उन्होंने खुद दवा का सेवन करनेे के बाद लोगों में दवा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते सीएमओ डा. एसपी राय ने कहा कि राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस पर जनपद सहित पूरे प्रदेश में आज से कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को पूरे जनपद में 10 से 12 फरवरी तक लगातार चलाया जाएगा। जिसमें फाइलेरिया की दवा ( डीईसी) एवं कीड़ी की दवा (एलबेंडाजोल) की खुराक नि:शुल्क वितरित की जा रही है। जो शहरी क्षेत्र के साथ ही गांव में आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी कर्मियों के माध्यम से घर-घर जाकर वितरित कराई जा रही है। उन्होंने जनपद वासियों से अपील किया कि जनपद को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए अपने पूरे परिवार को यह दवा जरूर खिलाएं। केवल गंभीर रोगी, गर्भवती महिलाओं एवं दो वर्ष से नीचे के आयु वर्ग के बच्चों को नहीं खाने की सलाह दी जा रही है। एसीएमओ डॉ. जेआर तिवारी, शिवमोहन सिंह, डॉ. एके झां, डॉ. अनूप, डॉ. उपेंद्र सिंह, सुशील कुमार त्रिपाठी, वीर बहादुर, हैदर अली, भोला राम, विनय प्रकाश, राजेश रावत, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन सुशील कुमार त्रिपाठी ने किया।