{"_id":"5a7b37b24f1c1ba3268b8df8","slug":"131518024626-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन वीक: गुलाब देकर भावनाओं का इजहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन वीक: गुलाब देकर भावनाओं का इजहार
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। वैलेंटाइन वीक के तहत बुधवार को रोज डे पर कोई स्कूल बैग में गुलाब का फूल छिपाकर लाया तो किसी ने जैकेट की जेब में गुलाब के फूल की पंखुड़ी दिल की तरह संभालकर रखी। सबने अपने-अपने अंदाज में रोज डे मनाया। प्रेमियों ने एकांत स्थान पर दिन बिताया तो कुछ युवकों ने बोर्ड परीक्षा देकर बाहर निकलने का इंतजार करते दिखे। हनुमानगढ़ी मंदिर, भृगु मंदिर, बालेश्वर मंदिर, विजय सिनेमा रोड आदि स्थानों पर फूलों की दूकानों पर गुलाब की मांग ही सबसे ज्यादा रही। दस रुपये में छोटा तथा 40 से 50 तक गुलाब के फूलों की बिक्री हुई। नगर के भृगु आश्रम निवासी अमित तिवारी कहते है कि उन्होंने प्रिये को गुलाब देकर भावनाओं का इजहार किया। उनके जज्बातों को बया करने के लिए लाल गुलाब से बेहतर कुछ नहीं। हनुमानगढ़ी स्थित फूल दूकान महेंद्र का कहना है कि गुलाब की फूलों की मांग ज्यादा थी, कुंवारे ही नहीं नवविवाहित लोगों ने भी गुलाब खरीदा, वहीं कुछ दोस्तों ने भी अपने दोस्तों को गुलाब दिया। आम दिनों की अपेक्षा बुधवार को गुलाब के फूलों की मांग अधिक रही। वेलेंटाइन वीक में गुरूवार को प्रपोज डे है। इसके लिए गिफ्ट गैलरियों में युवक-युवतियों की निगाहें कई दिनों से मंडरा रही है। कार्ड, म्यूजिकल ग्रीटिंग के साथ टैडी और ब्रेसलेट की मांग अधिक है। रिटेल स्टोर भी वेलेंटाइन वीक को कैश करने के लिए कई तरह के उत्पादों की बिक्री कर रहे है।
विज्ञापन