फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जीएसटी एक्ट के प्रावधानों से कराया रूबरू

जीएसटी एक्ट के प्रावधानों से कराया रूबरू

Wed, 20 Dec 2017 10:57 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी एक्ट के प्रावधानों से कराया रूबरू
बलिया। शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकता वाली योजनाओं के अंतर्गत जीएसटी क्रियान्वयन पर वाणिज्य कर विभाग में 5 दिसंबर से ही चल रहे जीएसटी पखवाडा के अंतिम दिन बुधवार को अग्रवाल धर्मशाला सिनेमा में स्टेकहोल्डर व व्यापारियों के साथ सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें जीएसटी एक्ट एवं नियमावली के प्रावधानों को बताया गया। उपस्थित व्यापारियों ने ई-वे बिल-1 व 2, ईट भटठा समाधान योजना/रिटर्न फाईलिंग, ट्रान-1/जीएसटीआर-4 दाखिल करने की अंतिम समय सीमा आदि से संबंधित जिज्ञासाओं का मौके पर ही समाधान पाया। सेमिनार में स्टेक होल्डर की समस्याओं के निवारण व विभागीय प्राथमिकताओं के प्रचार प्रसार के लिए गठित वाट्सऐप ग्रुप पर भी अधिकतम व्यापारियों को जुड़ने को प्रेरित किया गया। यह भी स्पष्ट किया गया कि समाधान योजना से आच्छादित व्यापारियों को छोडकर प्रत्येक व्यापारी को अगले माह के 20 तारीख के पूर्व जीएसटीआर-3बी नियमित रूप से दाखिल करना है। असिस्टेंट कमिश्नर जयन्त कुमार सिंह, दिलीप कुमार प्रियदर्शी, मनोज कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed