फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   धान क्रय केंद्रों पर दुर्व्यवस्था से किसान परेशान

धान क्रय केंद्रों पर दुर्व्यवस्था से किसान परेशान

Sun, 03 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
धान क्रय केंद्रों पर दुर्व्यवस्था से किसान परेशान
बलिया। जिले के धान क्रय केंद्रों की स्थिति काफी खराब चल रही है। कहीं बहाना बनाकर किसानों का धान लेने से इंकार कर दिया जा रहा है तो बोरे के अभाव में केंद्र प्रभारी धान की खरीद नहीं कर रहे हैं। विपणन विभाग की लापवाही का दंश किसान झेलने को मजबूर हैं। क्रय केंद्रों पर मनमानी व दुर्व्यवस्था के चलते किसान धान को औने-पौने दामों पर बिचौलियों के हाथ बेचने को विवश हैं।
विज्ञापन

जिलेभर में धान क्रय केंद्रों का संचालन अस्त-व्यस्त है और किसान धान को बेचने के लिए दर-दर भटकने को विवश हैं। बताया जाता है कि धान क्रय केंद्रों के निर्धारण की जिम्मेदारी विपणन विभाग को दी गई थी लेकिन इसको लेकर अधिकारियों ने खूब मनमानी की। आलम यह है कि एक माह बीत जाने के बाद भी धान क्रय केंद्र सुचारु रुप से नहीं चल पा रहे हैं। विपणन विभाग की लापरवाही के चलते क्रय केंद्र संचालक भी खूब मनमानी कर रहे हैं और किसानों से धान खरीदने को लेकर तरह-तरह के बहाने भी बनाते हैं। क्रय केंद्रों पर जहां व्यवस्था के नाम पर केवल कागजी कोरम ही किया गया है तो वहीं क्रय केंद्रों पर नमी के नाम पर किसानों से मनमानी कटौती की जा रही है। गड़हांचल के करइल का इलाके में बड़े पैमाने पर धान की पैदावार को देखते हुए इस क्षेत्र में 10 क्रय केंद्र स्थापित तो किए गए हैं। जिसमें से अधिकांश कागजों पर ही चल रहे हैं। सहकारी समितियों के क्रय केंद्रों पर तो बोरे का टोटा होने के कारण केंद्र प्रभारी धान खरीदने से मना कर दे रहे हैं। सुरही निवासी किसान अवनीश राय, अंबरीश राय ने बताया कि वह एक सप्ताह से धान बेचने के लिए परेशान हैं लेकिन क्रय केंद्र प्रभारी की ओर से बोरा के अभाव में धान नहीं लिया जा रहा है। यह तो महज उदाहरण भर है पूरे जिले में धान क्रय केंद्रों की व्यवस्था अस्त-व्यस्त है।
विज्ञापन

इनसेट..
क्रय केंद्रों के संचालन को लेकर साफ निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी यदि लापरवाही की जा रही है तो किसान उनके यहां शिकायत कर सकते हैं। बोरियों की कमी के बाबत डिप्टी आरएमओ से रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज सिंघल
एडीएम, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed