फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अमरनाथ मिश्र पीजी कालेज के चुनाव की तैयारी पूरी

अमरनाथ मिश्र पीजी कालेज के चुनाव की तैयारी पूरी

Sat, 14 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ मिश्र पीजी कालेज के चुनाव की तैयारी पूरी
रामगढ़। अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबेछपरा में छात्र संघ चुनाव की तमाम औपचारिकताएं कॉलेज प्रशासन द्वारा शनिवार को पूरी कर ली गई हैं। महाविद्यालय में कुल पांच पद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री और कला संकाय प्रतिनिधि पर चुनाव होना है। सोमवार को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक नामांकन होगा। नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की सूची इसी दिन चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी डा. श्याम बिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुरूप ही होगा। परिसर में जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जो भी अनुशासन तोड़ेगा, उसका नामांकन खारिज कर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कोई भी प्रत्याशी कालेज परिसर में नारे नहीं लगाएंगे और प्रचार सामग्री नहीं बांटेंगे। सहायक चुनाव अधिकारी डा. शिवेश राय ने बताया कि 24 तारीख को मतदान होने के बाद मतगणना परिणामों की घोषणा के बाद शपथ ग्रहण होगा। उस दौरान कोई भी प्रत्याशी उस दिन जुलूस नहीं निकालेगा। पिछले वर्ष की भांति सीधे अपने घर जाएंगे। उधर छात्र संघ चुनाव की गहमागहमी तेज हो गई है। छात्र नेता चुनाव मैदान में अपने भाग्य कि पुरजोर आजमाइश में लगे छात्र-छात्राओं के घर जाकर वोट मांग रहे हैं। अपने पक्ष में मतदान के लिए रणनीति बनने में जुट दिन रात एक किए हुए हैं।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं को दी बधाई
बलिया। श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रजीत यादव ने जनपद के सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव ने कहा कि टीडी कालेज का छात्रसंघ चुनाव सत्य और संघर्ष की जीत है। इस मौके पर अरूण सिंह, मृत्युंजय राय, अजय पांडेय, अजय शंकर यादव, दिनेश प्रताप सिंह, किशन प्रताप सिंह, ऋषिकेश पांडेय, अमर नाथ फौजदार, राणा प्रताप दाढ़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed